Munger News: एससीएस डीएवी में वेद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ
Munger News: हवेली खड़गपुर में एससीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में वेद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ वैदिक मंत्रों के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्रा ने छात्रों को वेदों और भारतीय संस्कृति का महत्व बताया। इस सप्ताह विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य वेदों का ज्ञान और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।

Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।बुधवार को नगर के एससीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में वेद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृत शिक्षक आचार्य सुरेंद्र मोहन शर्मा के वैदिक हवन-पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्रा एवं आचार्य सुरेंद्र मोहन शर्मा, केशव कुमार सिंह, कमलेश कुमार पांडे, साधना सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. चंद्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वेद केवल ज्ञान के स्रोत नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज को वेदों के ज्ञान, भारतीय संस्कृति तथा प्रकृति के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत पूरे सप्ताह भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ, वैदिक श्लोक उच्चारण, समूह हवन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन के कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद थे।


