ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरदेश की एकता एवं अखंडता को एक सूत्र में बांधने का काम किया बल्लभ भाई पटेल ने

देश की एकता एवं अखंडता को एक सूत्र में बांधने का काम किया बल्लभ भाई पटेल ने

पर भाजपा विधायक प्रणव कुमार, पटेल चेतना मंच के प्रीतम सिंह भाजपा नेता शंभू शरण राय, अंजू भारद्वाज सहित अन्य ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित...

देश की एकता एवं अखंडता को एक सूत्र में बांधने का काम किया बल्लभ भाई पटेल ने
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुंगेरWed, 01 Nov 2023 01:01 AM
ऐप पर पढ़ें

मुंगेर, निज संवाददाता : देश की एकता एवं अखंडता को एक सूत्र में बांधने वाले भारत के प्रथम गृह मंत्री लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को मनाई गई। एक नंबर ट्रैफिक स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर भाजपा विधायक प्रणव कुमार, पटेल चेतना मंच के प्रीतम सिंह भाजपा नेता शंभू शरण राय, अंजू भारद्वाज सहित अन्य ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर विधायक ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा नेता सह पटेल चेतना मंच के प्रीतम सिंह ने कहा किसरदार पटेल भारतीय राजनीति के वैसे पुरोधा हैं, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनका व्यक्तित्व विराट था वे नवीन भारत के निर्माता तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के बेजोड़ शिल्पकार थे। उनकी सोच और व्यक्तित्व ने भारतीय राजनीति को एक नइ दिशा प्रदान की हम उनके विचारों को जिंदा रखें यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर दीपक यादव, विनोद कुमार, रजनीकांत, पीयूष कुमार, हेमंत कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

जदयू ने भी जयंती पर सरदार पटेल को किया याद:

मुंगेर, निज संवाददाता : शहर के नंदकुमार पार्क में जदयू के प्रदेश सचिव संतोष साहनी की अध्यक्षता में भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री सह पूर्व गृह मंत्री लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। जहां कार्यकर्ताओं ने उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण अर्पित किया। मौके पर मनोरंजन मजूमदार ने बल्लभ भाई पटेल के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके द्वारा भारत के अनेकों रियासतों का एकीकरण किया गया। उन्होंने आजादी के आंदोलन और आजादी के बाद भारत को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर राजद के आदर्श कुमार राजा के अलावा शिवम मंडल, सत्यजीत प्रकाश, विपिन कुशवाहा, श्रवण यादव, हीना नाजनीन, श्रवण यादव, अमित तांती सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े