Hindi NewsBihar NewsMunger NewsUnidentified Young Man Rescued from Roadside in Munger by Police
सड़क किनारे बेहोश युवक को पहुंचाया अस्पताल

सड़क किनारे बेहोश युवक को पहुंचाया अस्पताल

संक्षेप:

मुंगेर में, मंगलवार शाम को सफियासराय थाना क्षेत्र में बिजली ऑफिस के पास एक अज्ञात युवक बेहोशी की हालत में मिला। डायल-112 की पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की बेहोशी की वजह का पता नहीं...

Jul 23, 2025 01:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मुंगेर, निज संवाददाता। सफियासराय थानान्तर्गत बिजली ऑफिस के समीप मंगलवार की शाम सड़क किनारे बेहोशी की अवस्था में पड़े एक अज्ञात युवक को डायल-112 की पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी, कि सड़क किनारे एक युवक बेहोश पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी अवस्था में पड़े युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वह कैसे बेहोश हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। युवक के होश में आने पर ही पता चल पाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।