गया-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन के शौचालय से अज्ञात शव बरामद

Mar 01, 2026 12:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

गजमालपुर के मॉडल स्टेशन पर शनिवार शाम एक ट्रेन के शौचालय में 40 वर्षीय अज्ञात शव मिला। शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। ट्रेन नंबर 53404 गया-जामलपुर पैसेंजर ट्रेन का मेंटनेंस करते समय यह घटना हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

गया-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन के शौचालय से अज्ञात शव बरामद

गजमालपुर, निज प्रतिनिधि। मॉडल स्टेशन जमालपुर के पीट लाइन में शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे मेंटनेंस के दौरान ट्रेन नंबर 53404 गया -जमालपुर पैसेंजर ट्रेन में एक अज्ञात शव पुरूष (40) का मिलने से मेंटनेंर्स के बीच अफरातफरी मच गयी। मृतक का शव ट्रेन के कोच संख्या 152420 के शौचालय में औंधे मुंह गिरा मिला। घटना की सूचना मिलते ही रेल थाना जमालपुर और आरपीएफ की टीम पहुंची, तथा शव को बाहर निकालकर शिनाख्त करने की कोशिश में जुट गयी। स्टेशन के ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 53404 गया जमालपुर पैसेंजर ट्रेन गया से चलकर जमालपुर शनिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे पहुंची थी।

इस ट्रेन का मेंटनेंस के लिए स्टेशन के दक्षिण ओर पीट लाइन में शंटिंग भेजा गया। प्रथम मेंटनेंस कार्य दोपहर 2 बजे तक कर लिया गया। लेकिन एक कोच का शौचालय बंद पाया गया। जब रीमेंटनेंस और जांच की गयी तो बंद पड़े शौचालय का दरवाजा लॉक तोड़ने के बाद एक पुरूष का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही सफाईकर्मियों ने स्टेशन प्रशासन सहित आरपीएफ और जीआरपी को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन का मेंटनेंस बाद इसे ट्रेन नंबर 53479 जमालपुर किऊल पैसेंजर बनकर सुबह करीब 5.20 बजे किऊल के लिए रविार की सुबह रवाना होनी है। इधर, रेल थाना जमालपुर के एसएचओ स्वराज कुमार ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन का मेंटनेंस के दौरान एक कोच के शौचालय में शव मिला है। लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाया है। सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।