ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरमुगलसराय से बैरंग लौटी भागलपुर लोकमान्य तिलक, नहीं हुआ टिकट रिफंड

मुगलसराय से बैरंग लौटी भागलपुर लोकमान्य तिलक, नहीं हुआ टिकट रिफंड

मुंबई में आयी भीषण बाढ़ के कारण ना तो बिहार के लोग मुंबई पहुंच पा रहे हैं और ना ही लौट रहे हैं। रेल प्रशासन ने बाढ़ की आफत को देखते हुए मुंबई से खुलने वाली ट्रेन नंबर 12336 लोकमान्य तिलक भागलपुर...

मुगलसराय से बैरंग लौटी भागलपुर लोकमान्य तिलक, नहीं हुआ टिकट रिफंड
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरTue, 06 Aug 2019 01:14 AM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई में आयी भीषण बाढ़ के कारण ना तो बिहार के लोग मुंबई पहुंच पा रहे हैं और ना ही लौट रहे हैं। रेल प्रशासन ने बाढ़ की आफत को देखते हुए मुंबई से खुलने वाली ट्रेन नंबर 12336 लोकमान्य तिलक भागलपुर एक्सप्रेस का परिचालन अचानक रद्द कर दिया है। वहीं रविवार को भागलपुर से मुंबई जा रही रही ट्रेन नंबर 12335 अप भागलपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) स्टेशन से वापस लौटा दिया। जो यात्री बिहार से सवार हुए थे, उन्हें मुगलसराय से ही अपने अपने घर लौटना पड़ा। हालांकि कुछ यात्रियों ने ट्रेन के लौटने को लेकर मुगलसराय में भी हंगााम शुरू कर दिया। आनन फानन में कुछ यात्रियों का मुगलसराय स्टेशन पर ही टिकट रिफंड कर अपना पिंड छुड़ा लिया गया।

इधर, सोमवार की सुबह मुगलसराय से लौटकर जमालपुर पहुंची भागलपुर लोकमान्य लोकमान्य तिलक ने जमालपुर स्टेशन प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी। ट्रेन सुबह करीब 11.30 में जमालपुर आ गयी थी। ट्रेन के रुकते ही बोगियों से धराधर यात्री उतरने लगे और आरक्षण टिकट पहुंचकर टिकट रिफंड की गुहार लगाने लगे। हालांकि टिकट काउंटर कर्मियों का इस मामले में कोई निर्देश नहीं था, इसलिए टिकट रिफंड करने से इंकार कर दिया। बाद में यात्री शोर शराबे के साथ हंगामा करने लगे। कुछ यात्रियों ने पूछताछ केंद्र और स्टेशन अधीक्षक चेंबर में प्रवेश कर बवाल काटा। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामले को शांत किया।

एसएस के आदेश के बाद भी नहीं हुआ टिकट रिफंड, आदेश का इंतजार

भागलपुर लोकमान्य तिलक यात्रियों की शोर-शराबा सुनते ही स्टेशन अधीक्षक ओंकार प्रसाद ने बुकिंग काउंटर सुपरवाइजर को टिकट रिफंड का आदेश दिया, लेकिन सुपरवाइजर से इससे इंकार कर दिया। इसके बाद एसएस ने कॉमर्शियल मैनेजर से संपर्क किया, लेकिन बात नहीं बनी। फिर मामला प्रशासन से बाद की गई। एसएस ने जमालपुर के लगभग 25 ऑनलाइन आरक्षित टिकट यात्रियों को टिकट रिफंड की जगह टिकट डिपोजीट रसीद (टीडीआर) थमा दिया। जबकि काउंटर से लेने वाले टिकट यात्रियों को ना तो कोई भी प्रमाण दिया गया और ना ही राशि ही रिफंड की। इसबीच जमालपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन को करीब सवा घंटे तक रुकनी पड़ी।

क्या कहा यात्रियों ने: भागलपुर से मुगलसराय सफर करने के बाद प्रशासन ने यात्रियों को घर लौटने की फरमान से यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी। जबकि दो दर्जन यात्रियों ने बताया कि उनका मुंबई पहुंचना जरूरी थी, लेकिन ट्रेन के आगे नहीं जाने से आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानी हुई है। मुंगेर के अबू शाहीद, परहम के आशुतोष, बांका के अनुप लाल, धरहरा के भीम पाल, घटवारी के रघुनंदन साह, मुंगेर के मुर्शिद अंसारी, चकमान के सुनील, श्यामपुर के कृष्णा, गौरीपुर की गुड़िया, खडंबिहार खड़गपुर के संजय सिंह, राजकुमार सिंह, मुंगेर के विनय शर्मा सहित अन्य ने बताया कि किसी को अपना इलाज के लिए मुंबई जाना था, तो किसी को अपने रिश्तेदार की तबीयत खराब होने पर देखने जाना था। कई अपनी मजदूरी के लिए मुंबई जा रहे थे। पीड़िया यात्रियों ने कहा कि मुगलसराय में टिकट देखकर राशि रिफंड किया जा रहा था, लेकिन जमालपुर में इसकी सुविधा नहीं मिली है।

क्या कहते है अधिकारी : एसएस ओंकार प्रसाद ने कहा कि ऑन लाइन टिकटधारियों को टिकट डिपोजीट रसीद दे दिया गया है। उन्हें क्लेम करना होगा, तभी उनका राशि रिफंड होगी। वहीं टिकट काउंटर से आरक्षण लेने वाले टिकटधारियों का टिकट रिफंड तभी होगा, जब कोई आदेश सीनियर डीसीएम मालदा द्वारा दिया जाएगा। शाम तक इस संबंध में कोई आदेश नहीं आया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें