शंकरपुर पहाड़ को मिला विरासत स्थल का दर्जा
पहाड़’ को आधिकारिक तौर पर विरासत स्थल घोषित किया गया। इसी मंच से पंचायत में प्रकृति संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए “एक पेड़ मां के नाम” पौधर

मुंगेर , निज प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत राज शंकरपुर ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। गुरुवार को आयोजित गौरवपूर्ण समारोह में गांव की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर ‘शंकरपुर पहाड़’ को आधिकारिक तौर पर विरासत स्थल घोषित किया गया। इसी मंच से पंचायत में प्रकृति संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए “एक पेड़ मां के नाम” पौधरोपण अभियान का भी भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बिहार स्टेट बायोडायवर्सिटी बोर्ड के जीआईएस एंड रिमोट सेंसिंग ऑफिसर डॉ. जय कुमार ने इस पहल को दूरगामी बताया। उन्होंने कहा कि शंकरपुर पहाड़ को विरासत स्थल का दर्जा मिलने से इस क्षेत्र की ऐतिहासिक, पारिस्थितिक और प्राकृतिक पहचान अब राज्य ही नहीं, वैश्विक पटल पर भी मजबूत होगी।
डॉ. कुमार ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की भावना स्पष्ट करते हुए कहा कि इसका सीधा अर्थ अपनी जन्मदात्री मां के प्रति सम्मान प्रकट करना है। “हमें न केवल पौधा लगाना है, बल्कि मां की तरह ही उसकी निरंतर देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा भी करनी है, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा, जल और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।”------मुखिया मोना भारती बनीं अभियान की प्रेरणा :स्थानीय मुखिया मोना भारती ने इस दोहरी उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने मंच से भावुक अपील करते हुए कहा, “यह हमारे शंकरपुर के लिए बेहद ऐतिहासिक दिन है। पहाड़ को पहचान मिली है, अब इसे बचाना हमारा धर्म है। आपका एक पौधा शंकरपुर को हरा-भरा और बिहार की आदर्श पंचायत बना सकता है।” मुखिया मोना भारती ने स्वयं कटहल का पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की।इस गरिमामयी अवसर पर फॉरेस्टर सुनील कुमार व रंजीत कुमार, वनरक्षी ब्रजेश पासवान, पूर्व मुखिया दीपक कुमार, पंचायत सचिव सिकंदर कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा प्रखंड समन्वयक पूजा कुमारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक अखिलेश कुमार, वाश आई से जिला समन्वयक अमरेश कुमार, फील्ड सुपरवाइजर श्वेता कुमारी, रितेश कुमार चंद्रवंशी, बीएमसी के सदस्य एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शंकरपुर पहाड़ के संरक्षण और हर घर पौधरोपण का सामूहिक संकल्प लिया। पंचायत ने 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


