कार से चोरी हुआ लैपटॉप महज दो घंटे में बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

ध्यक्ष को सूचना मिली कि एक नंबर गुमटी के पास खड़ी कार का शीशा खोलकर उचक्के लैपटॉप वाला बैग लेकर फरार हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक

कार से चोरी हुआ लैपटॉप महज दो घंटे में बरामद

​मुंगेर, निज संवाददाता। शहर में अपराधियों के खिलाफ मुंगेर पुलिस का 'एक्शन मोड' जारी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक नंबर गुमटी के समीप खड़ी कार से लैपटॉप चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर सफलता हासिल की है। पुलिस ने न केवल चोरी गया बैग बरामद किया, बल्कि उसमें रखा कीमती लैपटॉप भी सकुशल पीड़ित को सौंप दिया।​घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार, 4 मई को कोतवाली थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक नंबर गुमटी के पास खड़ी कार का शीशा खोलकर उचक्के लैपटॉप वाला बैग लेकर फरार हो गए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों का पीछा किया।​महज दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने चोरी गया सामान बरामद कर लिया। अपना खोया हुआ लैपटॉप इतनी जल्दी वापस पाकर पीड़ित ने मुंगेर पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अपराधियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।