यूजीसी के समर्थन में संयुक्त छात्र-युवा संघर्ष समिति की बैठक

Feb 06, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

सहरसा में संयुक्त छात्र-युवा संघर्ष समिति की बैठक हुई, जिसमें यूजीसी 2026 के समर्थन और इसके प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता धीरेन्द्र यादव ने की। 8 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस, 9 फरवरी को मशाल जुलूस और 10 फरवरी को आगे की रणनीति पर बैठक का निर्णय लिया गया।

यूजीसी के समर्थन में संयुक्त छात्र-युवा संघर्ष समिति की बैठक

सहरसा नगर संवाददाता। संयुक्त छात्र-युवा संघर्ष समिति के द्वारा यूजीसी 2026 के समर्थन एवं कॉलेज-विश्वविद्यालयों में इसके प्रभावी क्रियान्वयन की मांग को लेकर गुरुवार को बैठक किया । अध्यक्षता राजद प्रदेश महासचिव सह जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव व संचालन भाकपा माले नेता ने किया। बैठक में यूजीसी द्वारा जारी नियमों को लागू कराने की मांग को लेकर चर्चा किया गया। निर्णय लिया गया 8 फरवरी प्रेस कॉन्फ्रेंस, 9 फरवरी मशाल जुलूस और आगे की रणनीति के लिए 10फरवरी को बैठक होगी। बैठक में राजद जिलाध्यक्ष प्रो ताहिर, राजद प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया, एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार, आईआईपी जिलाध्यक्ष विद्या शर्मा, छात्र राजद जिलाध्यक्ष धीरज सम्राट, मनोज पासवान, चन्द्रकिशोर यादव, प्रेमशंकर प्रमोद, कैलाश राय, हरिश्चन्द्र मंडल, संकेत वर्द्धन, मनीष चौपाल, सीपीआई खे शंकर कुमार, रोहित चौधरी, विवेक रिंकू, ताबिश मेहर, शहनवाज आलम, मो मोबिन, सूंदर दास, अरविंद बिहारी, सुशील यादव, नीरज यादव, सुशील कुमार, पंकज यादव, आशीष कुमार सहित अन्य थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।