ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरकुएं से बोरा में बंद एके 47 निकालने में लगे दो घंटे

कुएं से बोरा में बंद एके 47 निकालने में लगे दो घंटे

गुरुवार की रात बरदह के एक कुआं से एके 47 को निकालने में गोताखोरों को लगभग दो घंटे तक का समय लगा। काफी जद्दोजहद के बाद गोताखोरों ने बोरा में बंद 12 एके 47 को...

कुएं से बोरा में बंद एके 47 निकालने में लगे दो घंटे
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSun, 30 Sep 2018 01:21 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार की रात बरदह के एक कुआं से एके 47 को निकालने में गोताखोरों को लगभग दो घंटे तक का समय लगा। काफी जद्दोजहद के बाद गोताखोरों ने बोरा में बंद 12 एके 47 को निकाला।

शामिल गोताखार अति उत्साहित हैं। बचाव व राहत दल के गोताखोर टीम के सदस्य दिनेश सहनी ने बताया कि हमलोग गंगा में डूबे लोगों को बचाकर निकालने का काम करते हैं। पहली बार एके 47 निकालने का मौका मिला। कुआं सर्च करने की कार्रवाई को पुलिस काफी गुप्त रखी थी। गोताखोर को भी पुलिस ने भनक नहीं लगने दी। सात सदस्यीय गोताखोर टीम को पहले पुलिस बरियारपुर ले गयी। रात लगभग एक बजे बरदह लाया गया। इसके बाद एक कुआं के अंदर जाकर तलाशी लेने के लिए कहा गया। दिनेश सहनी ने बताया कि लगभग 15 फीट अंदर जाने पर बोरा मिला। इसकी जानकारी पुलिस को देने पर निकालने के लिए कहा गया। दिनेश सहनी ने बताया कि प्लास्टिक का बोरा बहुत भारी था। लोहे की बनी झग्गड़ व रस्सी के सहारे बोरा को बाहर निकाला गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें