Hindi NewsBihar NewsMunger NewsTutor Ravi Kumar s Blackmail Leads to Student s Suicide Mother Files Complaint
अश्लील विडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला ट्यूटर पुलिस गिरफ्त से दूर, छापेमारी जारी

अश्लील विडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला ट्यूटर पुलिस गिरफ्त से दूर, छापेमारी जारी

संक्षेप:

फ्त से दूर, छापेमारी जारी नशीली पदार्थ खिलाकर करता था मानसिक व शारीरिक शोषण, फांसी लगाने को भी हुई थी मृतका मजबूर छात्रा की मौत के बाद कार्रवाई करान

Sep 17, 2025 03:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

जमालपुर। निज प्रतिनिधि आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के रामपुर में आरोपी ट्यूटर रवि कुमार की ब्लैकमेलिंग में छत से कूदकर दी जान घटना में मृतका की मां ने आरोपी ट्यूटर सहित उनके परिजनों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी ट्यूटर व परिवारजन घर में ताला लगाकर भाग खड़े हुए हैं। वहीं पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इधर, मृतका के घर पर शहर के लोग पहुंचकर सान्तवना देने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कराने का भरोसा देने में जुटे हैं। नहीं थम रहे मां के आंसू: रो-रोकर बदहवास हो चुकी मृतका की मां ने बताया कि वह उसकी दूसरी पुत्री थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नप वार्ड नंबर 09 निवासी उपेंद्र मंडल का पुत्र रवि कुमार प्राइवेट शिक्षक है। पुत्री को ट्यूशन दिलाने के लिए रवि कुमार के यहां भेजा करती थी। लेकिन रवि कुमार पढ़ाने के बहाने मेरी पुत्री को नशीली पदार्थ प्रसाद के रूप में खिलाकर शारीरिक शोषण किया करता था। उसने मेरी पुत्री का अश्लील विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। ब्लैकमेलिंग में कई बार रुपए की मांग मेरी पुत्री से भी करता था। नहीं देने पर विडियो कॉल कर गंदी-गंदी हरकत करता था। उन्होंने बताया कि तीन माह पूर्व इससे परेशान होकर पुत्री ने फांसी लगाने की कोशिश की। लेकिन परिवार वाले ने उसे बचा लिया। जब हमलोगों को इसकी जानकारी मिली तो आरोपियों के घर जाकर समझाया, लेकिन उलटे पुत्री सहित मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली और मेरा 7 वर्षीय पुत्र को किडनैप करने की भी धमकी दे डाली। इसकी शिकायत पुलिस-प्रशासन से नहीं कर पायी थी। मां ने सिसकते हुए कहा कि शायद, यही हमारे परिवार के लिए काल बन गया। ट्यूशन भेजना बंद कर दिया तो कॉल कर परेशान करता था: उसने कहा कि पुत्री को ट्यूशन भेजना बंद कर दिया। बावजूद इसके आरोपी मेरी पुत्री पर कॉल कर परेशान करता था। इससे तंग आकर पुत्री ने 13 सितंबर की शाम 7 बजे घर के छत से कूदकर जान देने की कोशिश की। घायल अवस्था में मुंगेर सदर ले गए, जहां से उन्हें पटना मेदांता हॉस्पीटल रेफर कर दिया। फिर पीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां 14 सितंबर को अंतिम सांस ली। क्या कहते हैं थानाध्यक्ष: घटना के संबंधित आरोपियों के विरुद्ध थाना में 185/25 प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। तथा मृतका की मोबाइल में मौजूद साक्ष्य के अनुसार जांच शुरू कर दी गयी है। वहीं आरोपियों के घर पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बहुत जल्द आरोपी प्राइवेट शिक्षक व उनके परिजनों को गिरफ्तार कर समक्ष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। राजेश कुमार, एसएचओ, जमालपुर