हाइवा की टक्कर से पोल और हाई वोल्टेज तार क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति बाधित
जमालपुर-रामचंद्रपुर ग्रिड अंतर्गत भलार लाल खां रोड में मंगलवार को बालू लदे एक हाइवा की टक्कर से बिजली का पोल एवं हाई वोल्टेज तार क्षतिग्रस्त हो गया। घ

धरहरा, एक संवाददाता। जमालपुर-रामचंद्रपुर ग्रिड अंतर्गत भलार लाल खां रोड में सोमवार को बालू लदे एक हाइवा की टक्कर से बिजली का पोल एवं हाई वोल्टेज तार क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान भलार फील्ड में खेल रहे बच्चे और हाइवा चालक बाल-बाल बच गए।
घटना का विवरण
स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी भी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बालू लदा एक हाइवा लाल खां से दशरथपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल क्षतिग्रस्त हो गया और हाई वोल्टेज तार नीचे झूलने लगा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग एवं पुलिस को दी। हादसे के कारण भलार लाल खां रोड पर कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। सड़क पर बिजली तार झूलने की वजह से लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय लोगों ने आवागमन पर एहतियात बरतने की अपील की।
प्रशासन की प्रतिक्रिया
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों को तार से दूर रहने की सलाह दी गई। इधर हादसे के बाद भलार गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


