आधुनिक राष्ट्र के आर्थिक नीतियों के शिल्पकार थे मनमोहन आधुनिक राष्ट्र की आर्थिक नीतियों के शिल्पकार थे मनमोहन
का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ मनमोहन सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ किया गया। मौके पर उपस्थित विभिन्न दलो

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। राजद जिला अध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति की ओर से पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ मनमोहन सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ किया गया। मौके पर उपस्थित विभिन्न दलों के नेताओं ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह भारत के अद्भुत राष्ट्र नायक और आधुनिक भारत की आर्थिक नीतियों के शिल्पकार थे। नेताओं ने कहा कि मनमोहन सिंह के पांच फैसले शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, मनरेगा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, भूमि अधिग्रहण,कानून देश के लिए आज अहम साबित हुआ है। नेताओं ने कहा कि देश को अपने आर्थिक नीतियों से आर्थिक मंदी से निकलने वाले राष्ट्र नायक का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है और भारतीय राजनीति की इस रिक्तता की भरपाई भविष्य में संभव नहीं है।
डॉ मनमोहन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए श्रद्धांजलि निवेदित करने वाले प्रमुख नेताओं में राजद के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव, भाकपा माले के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह, एनसीपी शरद के जिला अध्यक्ष मो जाविर हुसैन, सीपीआई के वरिष्ठ नेता दिलीप कुमार, जन सुराज के वरिष्ठ नेता दिनेश कुमार सिंह, जाप के जिला अध्यक्ष पप्पी कुमार उर्फ पप्पू यादव, कांग्रेस नेता मो तारीक, एआरएफ के मो साकेब, सीपीआई के जिला सचिव संजीवन सिंह, राजद के जिला उपाध्यक्ष आदर्श कुमार राजा सपा के प्रधान महासचिव मनोज कुमार मधुकर, मो आजम, शिव कुमार शर्मा, गणेश पोद्दार, राजद के वरिष्ठ नेता असर्फी यादव, मनोज क्रांति, राजेश कुमार शर्मा, मनीष यादव, दिनेश साह, रामानंद यादव में शामिल
प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
मुंगेर, नि प्र। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर युवा कांग्रेस के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। श्रद्धांजलि देते हुए मुंगेर जिला युवा कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रियव्रत गोस्वामी ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह का निधन देशवासियों के लिए अत्यंत दुखद है। उनके निधन से राजनीति एवं कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष देवेश राज ने कहा कि आज देश ने सच्चे राजनेता एवं महान अर्थशास्त्री को हमेशा के लिए खो दिया है। युवा जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता प्रणव कुमार ने कहा कि उनके निधन की दुखद समाचार मिलने से गहरा दुख हुआ है। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं अपने श्री चरणों में स्थान दें। उन्हें मुंगेर जिला युवा कांग्रेस कमेटी के साथियों की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व प्रधानमंत्री को जिला युवा कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता प्रो प्रभात कुमार मिश्रा, प्रकाश कुमार सिंह, मो शकील अहमद, कांग्रेस सेवा दल के चंदन सिंह व अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।