जदयू नेता स्व. बटेश्वर प्रसाद सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, कार्यकर्ता हुए भावुक
मुंगेर में जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता स्व. बटेश्वर बाबू की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने उनके समर्पण और व्यक्तित्व को याद किया। बटेश्वर बाबू को सभी धर्मों और जातियों के बीच समरसता का प्रतीक माना गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता एवं कुशल संगठनकर्ता स्व. बटेश्वर बाबू की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि स्व. बटेश्वर बाबू पार्टी के प्रति समर्पित, हृदय सम्राट और कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। सभी धर्म, सभी जाति को साथ लेकर चलने की उनमें अद्भुत कार्य संस्कृति थी। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों की आंखें नम थीं। सभी ने कहा कि इस युग में बटेश्वर बाबू जैसा राजनीतिज्ञ मिलना मुश्किल है। दल और समाज के प्रति समर्पण की उनकी मिसाल दी गई।
वक्ता ने कहा- “वक्त गुलशन पर पड़ा तो मैंने खून दिया, जब बहार आई तो कहते हो तुम्हारा काम नहीं।” सभा में मनोरंजन मजूमदार, डेविड बेंजामिन, राजेश्वर राज, देव कुमार, रोहित सिन्हा, समता पार्टी-जदयू नेता भाई सत्य प्रकाश, मुनीलाल मंडल, विवेक श्रीवास्तव, विरंजन मंडल, श्याम सुंदर शर्मा, रूबी कुमारी, मनीष कुमार, मुकेश कुमार शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने स्व. बटेश्वर बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


