सितारा सप्ताह के तहत ट्रांसजेंडर्स को किया गया जागरूक
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर मुंगेर में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए सितारा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर समुदाय को उनके कानूनी अधिकारों, स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य जांच की गई।

मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), मुंगेर एवं जिला बाल संरक्षण इकाई, मुंगेर के संयुक्त तत्वावधान में एडीआर भवन, मुंगेर में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए सितारा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएलएसए सचिव दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को उनके अधिकारों एवं सरकार की योजनाओं को लेकर जागरूक किया गया। इसके तहत ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, स्वास्थ्य सुविधाओं, पहचान प्रमाण-पत्र, कौशल विकास एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। डीएलएसए सचिव ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, भेदभाव से सुरक्षा, निःशुल्क कानूनी सहायता तथा विधिक सेवा प्राधिकार की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।
वहीं, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक ने ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, मतदाता पहचान-पत्र एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं में आवेदन की प्रक्रिया से प्रतिभागियों को अवगत कराया। इस अवसर पर सदर अस्पताल, मुंगेर की ओर से स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें ट्रांसजेंडर व्यक्तियों, पैरा लीगल वॉलेंटियर (पीएलवी) एवं सामुदायिक कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जिला बाल संरक्षण इकाई के पदाधिकारी-कर्मी, पीएलवी, सामुदायिक कार्यकर्ता एवं अन्य हितधारकों की सक्रिय भागीदारी रही।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


