Hindi NewsBihar NewsMunger NewsTraining Program Nourishment and Education for Anganwadi Workers in Khadgpur
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है पोषण और शिक्षा का समन्वित प्रशिक्षण

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है पोषण और शिक्षा का समन्वित प्रशिक्षण

संक्षेप:

हवेली खड़गपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 'पोषण भी, पढ़ाई भी' प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के विकास के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने पोषण और शिक्षा के बीच संतुलन के महत्व पर जोर दिया।

Nov 27, 2025 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। महिला एवं बाल विकास विभाग, द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के क्षमता निर्माण के उद्देश्य से ’पोषण भी, पढ़ाई भी’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर भवन में आयोजित की गई। प्रखंड बाल शिक्षा परियोजना पदाधिकारी पुष्पा कुमारी सहित अन्य प्रशिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के शारीरिक, मानसिक, संज्ञानात्मक, संवेगात्मक एवं सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित किया गया। परियोजना अधिकारी पुष्पा कुमारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नवीनतम शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विकसित पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि 0 से 3 वर्ष के बच्चों के लिए ’प्रारंभिक प्रोत्साहन’ नवचेतना पाठ्यक्रम लागू किया गया है। 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए ’अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन’ के तहत ’आधारशिला पाठ्यक्रम’ को अपनाया गया है। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के संज्ञानात्मक, भाषा, संवेगात्मक, रचनात्मक, शारीरिक और सामाजिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। मास्टर ट्रेनर एवं पर्यवेक्षक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण और शिक्षा के बीच संतुलन के महत्व पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि बच्चों के मस्तिष्क का 85 प्रतिशत विकास 6 वर्ष की आयु तक हो जाता है। इस अवधि में यदि बच्चों को उचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, तो उनके भावी विकास की संभावनाएं अत्यधिक बढ़ जाती हैं। शासन आंगनबाड़ी केंद्रों को “मानव संसाधन विकास की नर्सरी“ के रूप में और अधिक सक्षम बनाने हेतु कार्य कर रही है। प्रशिक्षक पिंकी कुमारी, प्रीति कुमारी। दीप्ति कुमारी, रविकांत द्वारा सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के बारे में बारी-बारी से प्रशिक्षिन दी गई। इस दौरान कई आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाएं एवं उपस्थित थी।