30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सचिन कुमार की पहचान शिव सिंह के पुत्र के रूप में हुई। घटना के बाद पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मृतक के मोबाइल फोन से कुछ सबूत मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वकर्मा ढाला से सटे वार्ड नंबर 11/16 में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन किया। वहीं एफएसएल टीम भी मौके पर जाकर छानबीन किया। मृतक की पहचान शिव सिंह के पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई। मूल रूप से मुंगेर जिले के रहने वाले शिव सिंह काफी वर्षो से स्थायी रूप से सहरसा में हीं रहते हैं। मृतक सचिन पिछले करीब छह महीने से नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 11/16 में पल्लवी भारती के किराए के मकान में रह रहा था।
युवक ने अपने किराये के कमरे में चादर का फंदा बनाकर गेट के ऊपर लोहे से लटककर आत्महत्या कर लिया। सुबह करीब आठ बजे घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सुचना दिया। पुलिस ने मृतक के परिजन को घटना की जानकारी दिया है। जिसके आने का इंतजार पुलिस कर रही है। मृतक के पिता शिव सिंह वीर कुंवर सिंह चौक पर कुछ वर्ष पहले सिंहजी के नाम से चाय की दुकान चलाते थे। मृतक वर्ष 2019 में हुए एक हत्याकांड में जेल जा चुका है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को किसी लड़की के आने जाने की बात कही है। छानबीन के दौरान पुलिस ने मृतक का एक मोबाइल फोन जब्त किया है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस को मृतक के मोबाइल फोन में कुछ चैट, आडियो आदि का सबूत मिला है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना को लेकर मृतक युवक के परिचित लोगों ने आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात से इंकार करते हुए पुलिस से गहनता से जांच पड़ताल कर सच सामने लाने की मांग की है। मृतक के परिचितों के अनुसार वह हाल-फिलहाल गिट्टी, बालु आदि के कारोबार से जुड़ा हुआ था। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है ।फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सभी चीजें स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


