दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर मे बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

Mar 03, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

सोमवार को हवेली खड़गपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक सवार गौरव कुमार की मौत हो गई, जबकि दूसरा सवार सौरभ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सौरभ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर मे बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के हवेली खड़गपुर तारापुर मुख्य मार्ग स्थित कैथी महकोला के समीप दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार राजा रानी तालाब निवासी सदानंद सिंह का पुत्र गौरव कुमार बाइक से हवेली खड़गपुर की ओर जा रहा था। जबकि महकोला निवासी रंजीत मिश्रा का पुत्र सौरभ कुमार बाइक से हवेली खड़गपुर की ओर से घर जा रहा था। तभी कैथी महकोला के समीप दोनों बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

जिसमें बाइक सवार राजा रानी तालाब निवासी सदानंद सिंह का पुत्र गौरव कुमार की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार सौरव कुमार गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी सौरभ को आसपास के ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर रूप से जख्मी सौरभ कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दुर्घटना की सूचना पाकर हवेली खड़गपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी ली और मृतक गौरव कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है इस संबंध में पूछे जाने पर प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को घटना स्थल पर भेजा गया। जहां से उसे अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे को रेफर कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं दुर्घटना की सूचना पर पूर्व मुखिया रंजन बिंद समेत सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर मृतक के परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।