Tragic Incident Former Railway Employee s Family in Distress After Arrest and Attack in Lucknow बर्खास्तगी के बाद से दिनेश मुर्मू मानसिक रूप से है परेशान, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsTragic Incident Former Railway Employee s Family in Distress After Arrest and Attack in Lucknow

बर्खास्तगी के बाद से दिनेश मुर्मू मानसिक रूप से है परेशान

लखनऊ के हजरतगंज में सीबीआई कार्यालय के बाहर तीर से हमले का शिकार दरोगा का हमलावर दिनेश मुर्मू का परिवार बेहद परेशान है। रेलवे से बर्खास्तगी के बाद परिवार आर्थिक संकट में है। दिनेश की पत्नी और दिव्यांग...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSat, 24 May 2025 02:55 AM
share Share
Follow Us on
बर्खास्तगी के बाद से दिनेश मुर्मू मानसिक रूप से है परेशान

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। लखनऊ के हजरतगंज स्थित सीबीआई कार्यालय के गेट पर खड़े दरोगा पर तीर से जानलेवा हमला करने वाला हवेली खड़गपुर प्रखंड के शामपुर थाना क्षेत्र की गोबड्डा पंचायत के हरकुंडा गांव का निवासी है। वर्ष 2005 में रिश्वत लेने के आरोप में बर्खास्त रेलकर्मी दिनेश मुर्मू के परिवार के सदस्य काफी मायूस हैं। मूल रूप से दिनेश मुर्मू हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रमनकाबाद पश्चिम पंचायत के रारोडीह का रहने वाला है। शादी के बाद वह अपनी ससुराल हरकुंडा में ही बस गया था। पत्नी रिपिया देवी समेत तीन पुत्र जिनमें 35 वर्षीय प्रदीप मुर्मू, 26 वर्षीय दिव्यांग पुत्र शिवेंदु उर्फ लालू और 15 वर्षीय सूरज मुर्मू और दो पुत्री शारदा और कविता है।

इनमें शारदा की केवल शादी हो गई है। रेलवे से बर्खास्तगी के बाद फटेहाल जीवन जी रहा परिवार पत्नी रिपिया देवी और दिव्यांग पुत्र शिवेंदु ने बताया कि रेलवे से बर्खास्तगी के बाद दिनेश मुर्मू काफी परेशान रह रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाते-लगाते वह थक गया। मामले में दो बार जौनपुर और दिल्ली के तिहाड़ जेल भी जाना पड़ा। परिजनों ने बताया कि परिवार पूरी तरह बर्बाद हो गया। स्थिति ऐसी है कि परिवार का भरण-पोषण मुश्किल से हो पा रहा है। पत्नी और पुत्र ने बताया कि नौकरी जाने की वजह से वह परेशान रहते थे। शुक्रवार की घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि इन्हीं सारी वजहों से मानसिक रूप से परेशान होकर ऐसी घटना को अंजाम दिया होगा। ग्रामीणों ने बताया कि दिनेश मुर्मू की रेलवे से बर्खास्तगी के बाद परिवार फटेहाल जीवन जी रहा है। गांव में दिनेश मुर्मू का ही एक ऐसा परिवार है जिसके बच्चे बेरोजगार हैं। एकमात्र बेटी शारदा की ही शादी हुई है, जबकि कविता की शादी नहीं हुई है। हालांकि परिवार को लखनऊ की घटना की अधिक जानकारी नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।