Munger News: करंट लगने से युवक की मौत
Munger News: संग्रामपुर के खम्हार गांव में रविवार को 26 वर्षीय गोरेलाल राय की बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना जब घटी, गोरेलाल खेत में काम करने जा रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जांच चल रही है।

Munger News: संग्रामपुर, एक संवाददाता। ददरीजाला पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या सात के खम्हार गांव में रविवार को बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से 26 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान खम्हार गांव निवासी श्यामसुंदर राय के पुत्र गोरेलाल राय के रूप में हुई है। घटना रविवार दोपहर की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार, गोरेलाल राय खेत में काम करने जा रहा था। खेत के समीप ही विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इसी दौरान ट्रांसफार्मर के पिलर के पास से गुजरते समय वह बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा।
खेतों में काम कर रहे लोगों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर संग्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


