Munger News: गंगा के पानी में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत गंगा डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

Munger News: बरियारपुर के हरिणमार पंचायत के हरिणमार गांव में 10 वर्षीय प्रिया कुमारी बाढ़ के पानी में सहेलियों के साथ स्नान करने के दौरान डूब गई। बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Munger News: गंगा के पानी में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत गंगा डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत

Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। शुक्रवार की दोपहर बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार पंचायत के हरिणमार गांव में कौआ सिंह की 10 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी घर के बगल में ही बाढ़ के पानी में कुछ सहेली के साथ स्नान कर रही थी इसी क्रम में गहरे पानी में डूब गई। प्रिया कुमारी को डूबते देख अन्य सहेलियों ने हो हल्ला करना शुरू किया। इसी बीच कुछ ग्रामीण बचाने का प्रयास किया। लेकिन प्रिया कुमारी डूब गई। काफी मशक्कत के बाद लड़की की शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना करीब 2 बजे दिन का है। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पिता कौआ सिंह तथा माता आशा देवी का रो रो बुरा हाल है। घटना की सूचना पर हरिणमार थाना की पुलिस ने पहुंची तथा शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया। जानकारी के अनुसार प्रिया कुमारी मध्य विद्यालय हंसू सिंह टोला में वर्ग पंचम में पढ़ती थी। वह एक भाई तथा एक बहन थी। घटना के बाद गांव के लोगों में भी मायूसी है। परिजनों ने बताया कि प्रिया कुमारी सुबह में खाना खाकर कुछ सहेली के साथ घर के समीप ही बाढ़ के पानी में स्नान करने लगी। लेकिन कुछ ही देर में यह घटना घट गयी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमुंगेरMunger News: गंगा के पानी में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत गंगा डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत