दोस्तों संग नहाने हुए युवक की हवेली झील में डूबने से मौत

दोस्तों संग नहाने हुए युवक की हवेली झील में डूबने से मौत

संक्षेप:

गुरुवार को राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्र विशाल कुमार की झील में डूबने से मौत हो गई। वह अपने 10 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में डूबने के बाद दोस्तों ने मदद मांगी, लेकिन वह बच नहीं सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Dec 12, 2025 12:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को रमनकाबाद स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के पंचम सेमेस्टर की परीक्षा देकर हवेली झील पर पिकनिक मनाने अपने 10 दोस्तों के साथ गाए एक छात्र की झील में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बरौनी के अमरपुर गांव निवासी मनोज राय का 18 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार जो राजकीय पॉलिटिकनिक में फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा देकर अपने दस दोस्तों के साथ हवेली खड़गपुर झील घूमने गया था। इसी दौरान मुख्य फाटक के समीप नहाने के क्रम में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। साथ गए मृतक छात्र विशाल के दोस्तों ने बताया कि झील में नहाने के दौरान वह तैर रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अचानक तैरने के क्रम में उसका दम फूलने लगा और वही वह गहरे पानी में डूब गया। गहरे पानी में डूबने पर साथ गाए उसके दोस्त चीखने चिल्लाने लगे और आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाने लगे। स्थानीय गोताखोरों की सहायता से झील के गहरे पानी से विशाल कुमार को निकाला गया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर लाया गया। जहां डॉक्टर अनुज ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर हवेली खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक विशाल के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजने की कार्रवाई में जुटी है। इधर मृतक के दोस्तों का रो रोकर बुरा हाल है। पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्राचार्य और प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई है। साथ ही मृतक के परिवार को भी इसकी खबर दे दी गई है। क्या कहते हैं एसडीपीओ झील के गहरे पानी में डूबने से पॉलिटेक्निक के छात्र की मौत हुई है। बेगूसराय में रहने वाले परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मुंगेर भेजा गया है। दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। मामले में यूडी केस दर्ज किया जायेगा। अनिल कुमार, एसडीपीओ, खड़गपुर