ऋषिकुंड के मलमास मेला में स्नान करने के दौरान किशोरी डूबी

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

मलमास मेला में ऋषिकुंड में स्नान करते समय बांका जिला की 13 वर्षीय अदिति कुमारी डूब गई। इलाज के लिए भेजे जाने पर रास्ते में उसकी मौत हो गई। मेला समिति ने घटना की जानकारी दी, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

ऋषिकुंड के मलमास मेला में स्नान करने के दौरान किशोरी डूबी

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।मलमास मेला में प्रखंड के ऋषिकुंड में गुरुवार की सुबह परिवार संग स्नान करने के दौरान बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की किशोरी ऋषिकुंड के गर्म जल कुंड में नहाने के दौरान डूब गई। जिसे इलाज के लिए बरियारपुर पीएचसी लाया गया जहां गंभीर हालत में उसे मुंगेर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी राजेश्वर कुमार की 13 वर्षीय बेटी अदिति कुमारी नहाने के दौरान पानी में डूब गई। काफी देर तक परिजनों की नजर जब अदिति पर नहीं पड़ी, तो गर्मजल कुंड में उसकी काफी खोजबीन की तो देखा कि अदिति गर्म पानी में अचेत पड़ी हुई है।

घटना का विवरण

आनन फानन में उसे उठाकर मेला समिति के कार्यालय लाया गया। जहां मेला समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर भेजा। जहां उसकी प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मुंगेर रेफर कर दिया गया। लेकिन मुंगेर ले जाने के क्रम में ही रास्ते में ही अदिति ने दम तोड़ दिया। मेला समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि काफी देर तक परिजन स्नान करने के दौरान पानी में डूबी अदिति को देख नहीं पाए थे। ऋषिकुंड सरोवर का गर्म पानी की वजह से वह पानी में बेहोश होकर डूब गई होगी। इधर घटना की सूचना मिलते ही शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी और घटना से जुड़ी जानकारी ली।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अदिति कुमारी की उम्र क्या थी?
अदिति कुमारी 13 वर्ष की थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।