मुंगेर : कंतपुर की निजी शिक्षिका ओम भारती की सड़क हादसे में मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर से नवीन कुमार झा की रिपोर्ट मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले के कंतपुर नौवागढ़ी

मुंगेर : कंतपुर की निजी शिक्षिका ओम भारती की सड़क हादसे में मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम

मुंगेर से नवीन कुमार झा की रिपोर्ट मुंगेर, निज प्रतिनिधि।

जिले के कंतपुर नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत निवासी जय सिंह की 25 वर्षीय पुत्री एवं निजी शिक्षिका ओम भारती की मंगलवार शाम चार बजे पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। ओम भारती का शव पटना से कंतपुर लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां-बाप व भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा है। परिजनों ने बताया कि 27 अप्रैल को दोपहर 12 बजे ओम भारती सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें पहले मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। पटना में करीब एक सप्ताह तक जिंदगी-मौत से जूझने के बाद मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत के बाद मुंगेर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। ओम भारती गांव के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपने परिवार का सहारा बनी हुई थीं। उनकी असामयिक मौत से शिक्षा जगत में भी शोक की लहर है.

मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग

सूचना पर मुखिया प्रमिला देवी व पूर्व मुखिया रविंद्र मंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 3000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की। मुखिया ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को अन्य सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि ओम भारती परिवार की इकलौती कमाऊ सदस्य थीं। पंचायत प्रतिनिधियों ने अंतिम संस्कार में सहयोग किया.

सामान्य प्रश्न

ओम भारती की मृत्यु कब हुई?
ओम भारती की मृत्यु मंगलवार शाम चार बजे पटना में इलाज के दौरान हुई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।