ट्रैफिक डीएसपी ने साइबर अपराध एवं यातायात सुरक्षा पर चलाए जागरूकता अभियान

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और संदिग्ध गतिविधियो

ट्रैफिक डीएसपी ने साइबर अपराध एवं यातायात सुरक्षा पर चलाए जागरूकता अभियान

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन द्वारा शामपुर क्षेत्र के बिलिया, डंगरी, तिलोचनचक, पुरुषोत्तमपुर संग्रामपुर गांव में जन संवाद के तहत जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रैफिक डीएसपी ने ग्रामीण एवं युवाओं से संवाद कर उन्हें विभिन्न सामाजिक और सड़क सुरक्षा संबंधी विषयों को लेकर जागरूक किया।

साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता

डीएसपी प्रभात रंजन ने डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति लोगों को आगाह करते हुए कहा कि अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा उन्होंने सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी।

सड़क सुरक्षा और नशे की लत

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दे। उन्होंने युवाओं में बढ़ रहे नशे की लत को लेकर कहा कि वे नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से आमजन को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील किया।

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा

इसके साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी गई तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए डायल 112 का उपयोग करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही अपराधों एवं दुर्घटनाओं पर नियंत्रण संभव है।

------------------------------------------------------------------

सामान्य प्रश्न

ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने किन गांवों में जागरूकता अभियान चलाया?
ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने शामपुर क्षेत्र के बिलिया, डंगरी, तिलोचनचक, पुरुषोत्तमपुर संग्रामपुर गांव में जागरूकता अभियान चलाया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।