Hindi NewsBihar NewsMunger NewsTraffic Chaos at Jubilee Well Chowk in Jamalpur Urgent Need for Police Intervention
जुबली वेल चौक पर जाम की समस्या से राहगीर परेशान

जुबली वेल चौक पर जाम की समस्या से राहगीर परेशान

संक्षेप:

जमालपुर के जुबली वेल चौक पर यातायात व्यवस्था खराब हो गई है। यहां ट्रैफिक पुलिस की कमी के कारण वाहन चालक मनमाने ढंग से वाहन पार्क कर रहे हैं, जिससे हर आधे घंटे में जाम लग रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से सुधार की मांग की है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस की तैनाती की जा रही है।

Jan 12, 2026 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

जमालपुर, एक प्रतिनिधि। जमालपुर के जुबली वेल चौक पर यातायात व्यवस्था इन दिनों चरमरा गई है। जुबली वेल चौक पर यातायात पुलिस नहीं रहने के कारण मनमाने ढंग से वाहन चालक जहां-तहां वाहन लगा देते हैं, जिससे जाम की स्थिति हर आधे घंटे पर उत्पन्न हो जाती है और इसके चलते पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में जुबली वेल चौक पर दुकानदार राजू कुमार, बबलू कुमार गीता देवी और परशुराम कुमार ने बताया जुबली वेल चौक पर कई वर्षों से यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। खासकर तीन पहिया वाहन चालकों की मनमानी के चलते जाम का सिलसिला प्रत्येक दिन बना रहता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्थिति ऐसी उत्पन्न हो जाती है कि अगर रेलवे स्टेशन जुबली वेल होते हुए जाना हो तो राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द जुबली बेल चौक पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करें जिससे यात्रा के दौरान जाम का शिकार न होना पड़े। वहीं राजद के वरीय नेता मंटू यादव और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता निलेश सिंह ने कहा जुबली वेल चौक पर जाम लगना आम बात हो गई है। जिला प्रशासन को चाहिए कि सबसे पहले चौक पर यातायात व्यवस्था बहाल करें, इसके साथ फुल्का से दौलतपुर के बीच फ्लाई ओवर का निर्माण करें क्योंकि आजादी के बाद से शहर के किसी भी सड़क का चौड़ीकरण नहीं हुआ है। कहते हैं अधिकारी :- इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने कहा यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कुछ पुलिसकर्मी को तो जुबली वेल चौराहा पर तैनात किया गया है। लेकिन स्थिति सामान्य नहीं होने पर गश्ती गाड़ी को भेजा जाएगा और बलों की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि जुबीले वल चौराहा पर जाम न लगे।