
जमालपुर रतनपुर के बीच आरओबी का गार्डर सफलतापूर्वक चढ़ाया, रात्रि में लिया गया ब्लॉक
जमालपुर और रतनपुर स्टेशनों के बीच आरओबी के गर्डर लॉन्च और ट्रैक मेंटेनेंस के लिए 15 दिवसीय ट्रैफिक व पॉवर ब्लॉक जारी है। बुधवार-गुरुवार की रात को तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया, जिसमें आरओबी के गार्डर चढ़ाने का कार्य सफलतापूर्वक हुआ। ट्रेनें भी प्रभावित हुईं और कुछ को कैंसिल व रीशिड्यूल किया गया।
जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलव मालदा मंडल प्रशासन ने जमालपुर और रतनपुर स्टेशनों के बीच रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के गर्डर लॉन्च करने और धरहरा, धनौरी तथा जमालपुर स्टेशनों पर ट्रैक मेंटेनेंस के काम के लिए लिए जा रहे 15 दिवसीय ट्रैफिक व पॉवर ब्लॉक जारी है। बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि में जमालपुर किऊल रेलखंड पर करीब तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस दौरान जमालपुर रतनपुर के बीच आरओबी के गार्डर चढ़ाने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया। वहीं जमालपुर स्टेशन के पूर्वी व पचिश्मी क्षेत्र में प्याइंट नंबर 339/ए का दो थीक वेब स्वीच, प्याइंट नंबर 333 का ए/बी पर एफएसटीओ का स्लीपर बदला गया, वहीं एमएफआई मशीन से पैंकिंग वर्क हुआ।

इसके अलावा सुरंग के प्याइंट नंबर 301/02 पर भी कार्य संपन्न हुआ। इधर, रतनपुर में आरओबी के गार्डर चढ़ाने में इंजीनियर्स की टीम रातभर जुटी रही। वहीं सुबह में इसकी जांच की गयी ताकि किसी तरह की कमियां हो तो दूर किया जा सके। यह जानकारी सीपीआरओ वेद प्रकाश ने दी है। फरक्का और जयनगर हावड़ा ब्लॉक के कारण खायी मार, रुकी रही जमालपुर किऊल और रतनपुर के बीच तीन घंटे का ब्लॉक के कारण रात्रि में ट्रेन नंबर 15744 फरक्का एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 13031 जयनगर हावड़ा एक्सप्रेस बरियारपुर के पास रुकी रही। यहां ब्लॉक रात्रि 10.40 से रात्रि 1.10 तक लगा रहा। करीब तीन घंटे तक गाड़ी जहां-तहां रुकी रही। ब्लॉक के कारण ट्रेनें कंट्रोल व रीशिड्यूलिंग हुई। रेल प्रशासन ने जहां ट्रेन नंबर 73425/73426 जमालपुर-किउल-जमालपुर डेमू पैसैंजर ट्रेन का परिचालन कैंसिल की, वहीं ट्रेन नंबर 73435 भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर को भागलपुर से 75 मिनट, ट्रेन नंबर 73435 भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर को भागलपुर से 30 मिनट रीशिड्यूलिंग की गयी। जबकि ट्रेन नंबर 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15743 बालुरघाट-भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15733 बालुरघाट-भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 13415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15554 जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस को रास्ते में औसतन 60 मिनट के लिए कंट्रोल कर चलाया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


