Munger News: डॉक्टरों ने पर्ची पर लिखी बाहरी ब्रांड की दवा तो होगी सख्त कार्रवाई,

हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

Munger News: मुंगेर के सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवाएं लिखने और निजी केंद्रों के लिए अल्ट्रासाउंड जांच कराने की सलाह देने पर कार्रवाई होने जा रही है। सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया है कि चिकित्सकों को अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही लिखनी होंगी। दोषी चिकित्सकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Munger News: डॉक्टरों ने पर्ची पर लिखी बाहरी ब्रांड की दवा तो होगी सख्त कार्रवाई,

Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल के ओपीडी व अन्य वार्डों में आने वाले मरीजों को बाहर की दवाएं और निजी केंद्रों से अल्ट्रासाउंड जांच कराने की सलाह देने वाले चिकित्सकों पर अब गाज गिरना तय है। विभागीय निर्देशों का उल्लंघन कर पर्ची पर दवा के ब्रांड का नाम लिखने और विशेष जांच केंद्रों पर भेजने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन ने अस्पताल उपाधीक्षक को कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने स्पष्ट किया कि चिकित्सक केवल अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही लिखेंगे। यदि कोई दवा अस्पताल में अनुपलब्ध है, तो मरीज की पर्ची पर केवल दवा का साल्ट या 'कैमिकल नेम' ही लिखा जाना अनिवार्य है, ताकि मरीज अपनी सुविधानुसार कहीं से भी दवा खरीद सके।

उन्होंने कहा कि यदि कोई चिकित्सक किसी खास मेडिकल स्टोर से दवा लेने या निजी सेंटर से जांच कराने का दबाव बनाता है, तो मरीज इसकी शिकायत सीधे अस्पताल उपाधीक्षक से कर सकते हैं। दोषी पाए जाने वाले चिकित्सकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमुंगेरMunger News: डॉक्टरों ने पर्ची पर लिखी बाहरी ब्रांड की दवा तो होगी सख्त कार्रवाई,