
तारापुर प्रीमियर लीग क्रिकेट: देशी डायमंड,पीडीएमसी और तेरे नाम की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते
तारापुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-1 के दूसरे दिन तीन रोमांचक मैच खेले गए। पहले मैच में प्रिंस-11 ने देशी डायमंड को हराया। दूसरे मैच में पीडीएमसी ने तेरे नाम को हराया, जबकि तीसरे मैच में तेरे नाम ने राजगुरु 11 को 37 रन से मात दी। सभी मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
तारापुर,निज संवाददाता। सुरेंद्र आईटीआई माधोडीह की ओर से आयोजित तारापुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-1 के दूसरे दिन सोमवार को तीन मैच खेले गए। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहला मुकाबला प्रिंस- 11 कल्याणपुर और देशी डायमंड के बीच खेला गया। टॉस जीतकर प्रिंस- 11 कल्याणपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन बनाए। अमित सिंह ने 15 गेंदों पर ताबड़तोड़ 47 रन की पारी खेली। जवाब में देशी डायमंड की ओर से नॉटी निखिल ने 19 गेंदों पर 37 रन बनाए, जबकि कोहली ने मात्र 7 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाकर टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी।
निखिल को शानदार प्रदर्शन के लिए यूनियन बैंक गनैली शाखा प्रबंधक कौशल किशोर ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दूसरे मैच में तेरे नाम और पीडीएमसी आमने-सामने थे। तेरे नाम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 121 रन बनाए, जिसमें रिशु झा ने 23 गेंदों पर 51 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीडीएमसी ने सूरज के 15 गेंदों पर 60 रन की बदौलत 7 विकेट से जीत दर्ज की। सूरज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एमओ ऋषि कपूर ने दिया। तीसरे मुकाबले में राजगुरु 11 और तेरे नाम की टीमें भिड़ीं। तेरे नाम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 132 रन बनाए। प्रियंक राजपूत ने 17 गेंदों पर 49 रन की तेज पारी खेली। जवाब में राजगुरु की टीम 6 विकेट पर 95 रन ही बना सकी और तेरे नाम ने 37 रन से जीत दर्ज की। पंचम सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुरेंद्र आईटीआई के फाउंडर सुरेंद्र यादव ने प्रदान किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




