ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरदस पंचायतों के लिए तीन कलस्टर

दस पंचायतों के लिए तीन कलस्टर

जमालपुर | एक संवाददाता प्रखंड कार्यालय में पंचायत चुनाव 2010 की प्रशासनिक तैयारियां शुरू...

दस पंचायतों के लिए तीन कलस्टर
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSun, 07 Mar 2021 03:35 AM
ऐप पर पढ़ें

जमालपुर | एक संवाददाता

प्रखंड कार्यालय में पंचायत चुनाव 2010 की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो चुकी है। प्रखंड में कुल दस पंचायत हैं। पंचायत में एकल पद होने के कारण 10 मुखिया, 10 सरपंच, 14 पंचायत समिति, 138 वार्ड सदस्य सहित 138 पंच पदों के लिए चुनाव होना है। हालांकि चुनाव की तिथि की घोषणा अब तक नहीं हुई है। परंतु प्रशासनिक कवायदें जोर शोर से आरंभ कर दी गई है। शनिवार को प्रखंड कार्यालय में चुनावी तैयारी को लेकर बीडीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

बीडीओ राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान ईवीएम का मूवमेंट जानने के लिए तीन कलस्टर तैयार किया जाएगा। बताया कि पहला कलस्टर परहम पंचायत के मध्य विद्यालय फरदा में बनाया जाएगा दूसरा कलस्टर गैबी मध्य विद्यालय तीसरा कलस्टर एसबीएन कॉलेज में बनाया जाएगा। बताया कि कलस्टर पहले नक्सली क्षेत्र में होने वाले मतदान के दौरान ही बनाया जाता था। परंतु इस बार आयोग द्वारा जारी किए गए नए निर्देश के बाद सभी पंचायतों के लिए कलस्टर बनाया जा रहा है।

फिलहाल 10 पंचायतों के लिए तीन कलस्टर बनाया गया है आवश्यकता पड़ने पर इसे और बढ़ाया जाएगा। कहा कि इस कॉलोनी स्थित केंद्रीय संस्थान को डिस्पैच सेंटर बनाया जाएगा। जहां से मतदान कर्मियों को मतदान केंद्र पर जाने के लिए रवाना किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें