बीआरएम कॉलेज से सोलर पैनल से तार की चोरी
मुंगेर के बीआरएम कॉलेज में मंगलवार रात चोरों ने सोलर पैनल से जुड़े 60 हजार रुपये के बिजली तार चुरा लिए। घटना की जानकारी कॉलेज प्रबंधन को बुधवार को मिली। प्रशासन ने विश्वविद्यालय और बासुदेवपुर थाना को सूचना दी, लेकिन अभी तक आवेदन नहीं दिया गया। थानाध्यक्ष ने आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मुंगेर, हिसं.। बीआरएम कॉलेज,मुंगेर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये मूल्य के बिजली तार की चोरी कर ली। घटना की जानकारी बुधवार को कॉलेज खुलने के बाद प्रबंधन को मिली। जानकारी के अनुसार, चोरों ने प्रधानमंत्री योजना के तहत लगाए गए सोलर पैनल से करीब 60 हजार रुपये मूल्य के तार उड़ा लिये। साथ ही कॉलेज प्रशासन ने घटना की सूचना तत्काल विश्वविद्यालय प्रशासन और बासुदेवपुर थाना को दी। हालांकि देर शाम तक थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि तार चोरी की सूचना मिली है। आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


