ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरदेश के युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

देश के युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन, शाखा कारखाना जमालपुर की ओर से शनिवार को स्थानीय ईस्ट कॉलोनी स्थित फिल्टर वाटर वर्क्स पर कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता शाखाध्यक्ष विश्वजीत...

देश के युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSun, 16 Feb 2020 12:40 AM
ऐप पर पढ़ें

ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन, शाखा कारखाना जमालपुर की ओर से शनिवार को स्थानीय ईस्ट कॉलोनी स्थित फिल्टर वाटर वर्क्स पर कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता शाखाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने की, तथा संचालन सचिव वीरेंद्र प्रसाद यादव ने किया।

मुख्य अतिथि केंद्रीय महामंत्री अमित घोष व विशिष्ट अतिथि केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीर भट्टाचार्या व सत्यजीत कुमार थे। महामंत्री ने कहा कि भारतीय रेल देश की लाइफ लाइन है। इसे संवारने की जगह इसे बेचने का काम वर्तमान सरकार कर रही है। देश की 150 ट्रेनों को निजी कंपनियों के हाथों गिरवी रखकर आर्थिक मुनाफा के सब्जबाग दिखा रही है। जो ना तो देश के लिए और न ही कर्मचारियों के हित में सही कदम है। हमें रेलवे निजीकरण के विरोध में एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मर मिटेंगे लेकिन भारतीय रेल को निजी क्षेत्र में गिरवी रखने नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को भारतीय शब्द से ही नफरत है। तभी तो भारतीय रेल के साथ अब भारतीय बीएसएन, भारतीय जीवन बीमा सहित अन्य भारतीय संस्थानों को निजी कंपनी के हाथों बेचने में भिड़ी है। सचिव वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि न्यू पेशन नीति रेल कर्मचारियों के हित में नहीं है। आज रेलवे बोर्ड की आठ सदस्यों को पांच सदस्यों में सिमटाने वाले आदेश दिया गया है। इससे रेलकर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

केंद्रीय उपाध्यक्ष सत्यजीत कुमार ने कहा कि आज देश का हर तबका बीजेपी सरकार से परेशान है। वहीं देश की हालात भी ठीक नहीं है। बेरोजगारी, आर्थिक तंगी और भूखमरी से देश जुझ रहा है। देश का युवा आज रोजगार के लिए भटक रहे हैं। खाने-पीने सहित वस्तुओं पर मंहगाई डायन का कहर बरप रहा है। हमें ऐसी घटिया नीति व सिद्धांत वाली सरकार से सचेत रहने की आवाश्यकता है। इस अवसर पर बहावउद्दीन, ओमप्रकाश, गोपाल, दीपक, संजीव, अनिल, राजेंद्र, मनोज, अर्जुन, रिजवान, शिशिल्या, रेणू, प्रभा, रीता, मंजू, संजू, निर्मला, रणजीत सहित अन्य मौजूद थे। इससे पूर्व मॉडल स्टेशन जमालपुर पर महामंत्री अमित घोष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया

गया, फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें