ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेर50 हजार टन धान खरीद का मिला लक्ष्य

50 हजार टन धान खरीद का मिला लक्ष्य

मंुगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में 15 नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी।...

50 हजार टन धान खरीद का मिला लक्ष्य
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुंगेरFri, 11 Nov 2022 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

मंुगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में 15 नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंुगेर जिले को 50 हजार टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। इसके लिए 54 पैक्सों का चयन किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए साधारण धान 2040 रुपये प्रति क्विंटल तो ए ग्रेड धान 2060 रुपये प्रति क्विंटल खरीद होगी।

ऑनलाइन निबंधन शुरू: सहकारिता विभाग की ओर से 15 नवंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की तैयारी पूरी कर ली गई है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए ऑनलाइन निबंधन शुरू हो गया है। अबतक जिले के 1845 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए निबंधन कराया है। पिछले साल भी मंुगेर जिले को 50 हजार टन धान खरीद का लक्ष्य मिला था। विभाग ने लक्ष्य को पूरा कर लिया था। इस साल समय पर बारिश नहीं होने से धान के उपज पर असर पड़ा है, इसके बावजूद पिछले साल की तरह 50 हजार टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। जिले में 88 हजार टन धान उत्पादन का अनुमान: जिला कृषि विभाग ने अपने प्रतिवेदन में जिले में अनुमानित धान उत्पादन 88 हजार 784 टन बताया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े