ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरजश्न-ए-आजादी में शान से लहराया झंडा

जश्न-ए-आजादी में शान से लहराया झंडा

मेरी जान तिरंगा है मेरी शान तिरंगा है। जश्न-ए-आजादी जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के मुख्य समारोह स्थल पोलो मैदान में कड़ी सुरक्षा के बीच जिला प्रभारी मंत्री सह जल संसाधन मंत्री संजय झा ने...

जश्न-ए-आजादी में शान से लहराया झंडा
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSat, 17 Aug 2019 01:26 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरी जान तिरंगा है मेरी शान तिरंगा है। जश्न-ए-आजादी जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के मुख्य समारोह स्थल पोलो मैदान में कड़ी सुरक्षा के बीच जिला प्रभारी मंत्री सह जल संसाधन मंत्री संजय झा ने ध्वजारोहण किया गया।

मुख्य परेड कमांडर शंकर प्रसाद यादव ने मंत्री को विभिन्न प्लाटून की टोलियां के निरीक्षण करने का आवाहन किया। इसके बाद मंत्री, डीएम राजेश मीणा और एसपी गौरव मंगला खुली जिप्सी से विभिन्न प्लाटून के परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद मंत्री ने मुख्य समारोह स्थल पर ध्वज फहराया। राजकीय बैजनाथ बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा लूसी, वैशाली, जयंती, दीपिका, आभा, सुगंधा, शुभांगी ने राष्ट्रीय गान गाया। प्रभारी मंत्री ने जिले वासियों के नाम संदेश दिया। परेड में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण एनसीसी को प्रथम, डीएपी को द्वितीय और बीएमपी नाइन को तृतीय स्थान से पुरस्कृत किया गया। इंटर में जिले में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। जिला प्रभारी मंत्री सह जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में 12 हजार 982 विद्यार्थियों को साइकिल योजना तथा 82 हजार 233 विद्यार्थियों को पोशाक योजना का लाभ देकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिले में सामाजिक सुरक्षा के तहत एक लाख से अधिक लाभुकों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ 13 हजार 551 बुजुर्गों को दिया जा रहा है। दिव्यांगों को उपकरण दिया जा रहा है। संबोधन के अंतिम दौर में प्रभारी मंत्री सह जल संसाधन मंत्री संजय झा ने जोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कृत संकल्पित है कि आगामी वर्ष तक जल जीवन हरियाली मिशन के तहत पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण, वर्षा जल संरक्षण, जल पुनर्भरण, पेयजल सुविधा के रूप में बिहार राज्य मार्गदर्शक के रूप में परिभाषित हो। इस विचारधारा को मूर्त रूप देने के लिए सरकार के साथ सबों की भागीदारी अपेक्षित है। मुंगेर के विकास को कोई रोक नहीं सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें