ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरमौसम की तल्खी बढ़ा रही तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता

मौसम की तल्खी बढ़ा रही तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता

जमालपुर। एक संवाददाता उमस व गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। बीते तीन

मौसम की तल्खी बढ़ा रही तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSun, 22 May 2022 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

जमालपुर। एक संवाददाता

उमस व गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। बीते तीन चार दिनों से गर्मी के कारण पंखे की हवा के बाद भी शरीर का पसीना नहीं सूख रहा है। पर, इस गर्मी का मतलब सीधे तौर पर भारी बारिश की संभावना से जोड़ा जा रहा है। तेज धूप के बीच बादलों का आना जाना भी लगा हुआ है। जो बारिश को लेकर सचेत कर रहा है। इधर मौसम विभाग के तरफ से भी इस वर्ष पूरे बरसात अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। जबकि मानसून का आगमन 15 जून से हो रहा है। बारिश का नाम सुनकर जहां किसान व आम लोगों में खुशी छा जाती है। वहीं बारिश के नाम से हीं प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पंचायतों के करीब आधे दर्जन से अधिक गांवों में मायूसी छाने लगी है। साथ ही लोगों को अपने भविष्य के लिए बुने सपने धुंधले होने लगते दिखने लगे हैं। यह किसी एक साल की कहानी नहीं है। प्रतिवर्ष बरसात के चार महीनों में यही हाल होता है। प्रखंड से होकर गुजरने वाली नदियों के किनारे बसे लोग इसको झेलते आ रहे हैं। नदियों में उफान के कारण तटवर्ती गांवों के लोगों को इन दिनों में विस्थापन की पीड़ा उठानी पड़ती है। वहीं कुछ गांवों के लोगों का रतजगा भी करना पड़ता है। अगर नदियों का पानी उतर भी जाता है तो, उसके बाद शुरू होती है सड़क, कृषि व बाग बगीचे के कटाव की कहानी। जिसमें प्रत्येक साल कई एकड़ खेत साफ हो जाते हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें