ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरकोहरे से लुढ़का तापमान, ठंड से ठिठुरा मुंगेर

कोहरे से लुढ़का तापमान, ठंड से ठिठुरा मुंगेर

जिले में मंगलवार को घना कोहरा छाने और सर्द हवा के चलने से तापमान और लुढ़क गया। जगह-जगह लोग ठंड से ठिठुरते नजर...

कोहरे से लुढ़का तापमान, ठंड से ठिठुरा मुंगेर
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरWed, 15 Jan 2020 12:08 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में मंगलवार को घना कोहरा छाने और सर्द हवा के चलने से तापमान और लुढ़क गया। जगह-जगह लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए।

सुबह 10 बजे तक सड़क पर कोहरे के कारण10 मीटर तक की दूरी भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही थी।

इसके कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। चालक अपने वाहनों का हेड लाइट जलाकर धीरे-धीरे आगे बढ़ते दिखे। शाम होते ही फिर से कोहरे ने चारों अपना डेरा जमा लिया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने बताया कि बुधवार से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उधर, पिछले रविवार से ही कोहरे का कहर जारी है। प्रतिदिन अहले सुबह से ही घना कोहरा छा जाता है, जो 10 बजे सुबह तक रहता है। जनवरी को आधा महीना खत्म होने को है, बावजूद ठंड अब भी अपने रौद्र रूप में है। दिन में धूप नहीं निकलने कारण मवेशियों की भी परेशानी बढ़ गयी है।

असरगंज से निसं के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र में बीते 15 दिनों से सुबह-शाम कोहरा छाए रहने और शीतलहर से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र के मुख्य बाजार असरगंज, मकबा एवं मासुमगंज के बाजारों में ठंड के कारण शाम होते ही सन्नाटा पसर जाता है। कोहरे व ठंड से रबी फसल प्रभावित हो रही है। क्षेत्र में लगे आलू की फसल को पाला मार दिया है।

अलाव की हो व्यवस्था: मुंगेर युवा विकास मंच ने बढ़ते ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन से शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। मंच के अध्यक्ष प्रणव कुमार ने कहा कि ठंड में हो रही इजाफा ने रिक्शा व ठेला चालकों के साथ ही राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। इसे देखेते हुए शहर के चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए। उधर, ठंड के शुरुआती समय में प्रशासनिक स्तर पर कुछ चिह्नित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गयी। इसके बाद लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें