ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरछज्जा गिरने से दबकर किशोर की मौत

छज्जा गिरने से दबकर किशोर की मौत

प्रखंड के नया टोला प्रसन्डो में गुरुवार की देर रात घर के अंदर बने लकड़ी का छज्जा टूट कर गिरने से कमरे में सो रहे एक किशोर की दबकर मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार प्रसन्डो नया टोला गांव का निवासी...

छज्जा गिरने से दबकर किशोर की मौत
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSat, 29 Feb 2020 12:49 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के नया टोला प्रसन्डो में गुरुवार की देर रात घर के अंदर बने लकड़ी का छज्जा टूट कर गिरने से कमरे में सो रहे एक किशोर की दबकर मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार प्रसन्डो नया टोला गांव का निवासी महेंद्र ठाकुर का 15 वर्षीय पुत्र रविशंकर कुमार खाना खाकर घर में सोया था। तभी अचानक लकड़ी के बने छज्जे पर रखे लकड़ी का गोल टूटकर नीचे सो रहे किशोर के ऊपर गिर गया।

बताया जा रहा है कि लकड़ी के बने छज्जे के उपर जलावन की लकड़ियां रखी हुई थी। जिसमे किशोर दब गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि आनन-फानन में लकड़ी को हटाया गया और किशोर को हवेली खड़गपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में जहां मातमी सन्नाटा छा गया वहीं परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है। मृतक रविशंकर कुमार मध्य विद्यालय प्रसंडो में पढता था और सातवीं कक्षा का छात्र था। थानेदार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि छज्जा गिरने से किशोर की मौत हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें