
राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका : कौशल
मुंगेर में लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छह शिक्षकों को अंगवस्त्र, पुष्पमाला और पौधा भेंट कर सम्मानित किया...
मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सम्यक कम्प्यूटर क्लास, पीपल पांती रोड में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर के छह शिक्षकों को अंगवस्त्र, पुष्पमाला और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में 95 वर्षीय वयोवृद्ध शिक्षक पंडित विष्णुदेव पाठक (सेवानिवृत्त, सरस्वती शिशु मंदिर, बेकापुर), प्रो. (डॉ.) देवराज सुमन (प्राचार्य, जेआरएस कॉलेज, जमालपुर सह संकायाध्यक्ष, सामाजिक विज्ञान, मुंगेर विश्वविद्यालय), विजय कुमार पोद्दार (अवकाश प्राप्त शिक्षक), कुमारी नेहा (व्याख्याता एवं लेफ्टिनेंट, एनसीसी, बीआरएम कॉलेज, मुंगेर), नवनीत विमल (प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय आदर्श ग्राम, टीकारामपुर) तथा कीर्ति सौम्य (शिक्षिका, मध्य विद्यालय हलीमपुर, जमालपुर) शामिल रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष कौशल किशोर पाठक ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि है। आज भौतिकवाद और अपसंस्कृति के दौर में शिक्षकों के सामने बच्चों को चरित्रवान एवं देशभक्त नागरिक बनाने की चुनौती है। ऐसे समर्पित शिक्षकों को सम्मानित करना समाज की जिम्मेदारी है। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव लायन संजय जालान ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के पूर्व अध्यक्ष लायन शुभांकर झा, कोषाध्यक्ष लायन वंदना झा, लायन हेमंत कुमार सिंह, लायन विनीत कुमार गुप्ता, लायन संजय चमड़िया, लायन अनुरंजन कुमार (ललन ठाकुर), लायन राजेश कुमार गुप्ता, लायन मनिष गुप्ता, लायन देव प्रकाश, लायन सोनाली गुप्ता, लायन मनिषा गुप्ता, कुमकुम पाठक सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




