दो बाइक सवार बदमाश ने शिक्षिका के गले से सोने की चेन उड़ाए

Feb 27, 2026 12:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

जमालपुर के दौलतपुर स्थित सांजेवीयर्स स्कूल की शिक्षिका मीनाक्षी कुमारी के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छिन ली। घटना सुबह 8:30 बजे हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पिछले महीने भी एक शिक्षक से बड़ी छिनतई हुई थी।

दो बाइक सवार बदमाश ने शिक्षिका के गले से सोने की चेन उड़ाए

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। गुरुवार की सुबह दौलतपुर स्थित सांजेवीयर्स स्कूल की एक शिक्षिका के गले से सोने की चेन की छिनतई बाइक सवार बदमाशों ने कर ली। शिक्षिका मीनाक्षी कुमारी की सूचना पर जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। शिक्षिका ने बताया कि सुबह करीब 8.30 बजे विद्यालय जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश अचानक मेरे सामने आए और गले से सोने की चेन छिनतई कर साफ़ियासराय की ओर भाग निकले। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है। एसएचओ पंकज कुमार ने बताया कि छिनतई की घटना की जानकारी मिली है, जांच की जा रही है।

गौरतलब हो कि, बीते माह भी एक रिटायर शिक्षक से 2 लाख रुपये की छिनतई कर ली गयी थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।