चोरी के सामान के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
तारापुर पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने चोरी गई विद्युत मोटर बरामद कर एक आरोपी मो. समीर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक नाबालिग भी शामिल है। शिकायत मो. मंजूर अख्तर ने दर्ज कराई थी, जिसमें 12 फरवरी की रात चोरी का जिक्र है।

तारापुर, निज संवाददाता। तारापुर पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए चोरी गई विद्युत मोटर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गाजीपुर निवासी मो. समीर है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की गई विद्युत मोटर भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार,इस घटना में एक नाबालिग के भी शामिल होने की बात सामने आई है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। चोरी की घटना के संबंध में नदी पार मोहल्ला निवासी मो. मंजूर अख्तर ने तारापुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी की रात उनके भाई खुर्शीद अख्तर के घर अज्ञात चोर विद्युत मोटर, बिजली का तार, विद्युत मीटर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



