ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरमोटर खराब रहने से 2 महीने से नल जल सेवा बाधित

मोटर खराब रहने से 2 महीने से नल जल सेवा बाधित

असरगंज। निज संवाददाता प्रखंड के जोरारी पंचायत वार्ड संख्या 11 नया टोला खरवा में...

मोटर खराब रहने से 2 महीने से नल जल सेवा बाधित
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSun, 22 May 2022 07:31 PM
ऐप पर पढ़ें

असरगंज। निज संवाददाता

प्रखंड के जोरारी पंचायत वार्ड संख्या 11 नया टोला खरवा में मोटर खराब रहने से विगत 2 महीने से नल जल का पानी सप्लाई बंद है। नल जल सप्लाई बंद होने से इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में वार्ड सदस्य पारो देवी ने प्रखंड विकास अधिकारी को आवेदन दिया है। जिसमें बताया है कि खरवा नया टोला का नल जल का मोटर खराब है। जिसे मरम्मत के लिए संवेदक सोनू कुमार को दिया गया है। लेकिन मोटर ठीक करके अभी तक नहीं लगाया गया। आगे बताया कि पूर्व वार्ड सदस्य सावित्री देवी द्वारा नल जल योजना की चाबी अभी तक नहीं सौंपी गई है। इस कारण से बोरिंग के संचालन में परेशानी हो रही है। वार्ड सदस्य ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से खराब पड़े बोरिंग को चालू करवाने की गुहार लगाई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें