कलमबद्ध हड़ताल से नामांकन कार्य ठप, छात्रों को परेशानी

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

तारापुर के आरएस कॉलेज में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और संविदाकर्मियों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में हड़ताल जारी रखी। इससे कॉलेज का काम ठप हो गया और छात्रों को नामांकन के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों की अनदेखी हो रही है, जिससे उन्हें आंदोलन का सहारा लेना पड़ा।

कलमबद्ध हड़ताल से नामांकन कार्य ठप, छात्रों को परेशानी

तारापुर,निज संवाददाता। आरएस. कॉलेज तारापुर में कार्यरत शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं संविदाकर्मियों ने अपनी वर्षों पुरानी लंबित मांगों के समर्थन में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी कलमबद्ध हड़ताल जारी रखा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर संघ के सचिव अरूण कुमार सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी महाविद्यालय परिसर में डटे रहे। हड़ताल के कारण महाविद्यालय का कार्यालयी कार्य पूरी तरह ठप रहा। वहीं पठन-पाठन व्यवस्था भी प्रभावित रही। सबसे अधिक परेशानी दूर-दराज क्षेत्रों से नामांकन कराने पहुंचे छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ी। सेमेस्टर 2, 3 एवं 5 में नामांकन के लिए पहुंचे विद्यार्थियों को घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर लौटना पड़ा।

बताया जाता है कि मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा नामांकन की अंतिम तिथि 9 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में 6 एवं 7 मई को लगातार दो दिनों तक चली कलमबद्ध हड़ताल से नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह बाधित रही। छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में इसको लेकर चिंता देखी गई। कई विद्यार्थियों ने बताया कि अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण वे समय पर नामांकन नहीं होने को लेकर परेशान हैं। हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि वर्षों से लंबित मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होना पड़ा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।