
आज सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे मतदानकर्मी
संक्षेप: तारापुर विधानसभा क्षेत्र में 6 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए 412 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गई है। एसडीओ ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें 44 सेक्टरों में तैनात अधिकारी ईवीएम का सुरक्षित वितरण करेंगे। मतगणना 14 नवंबर को होगी।
तारापुर,निज संवाददाता। पहले चरण में होने वाले 164 तारापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 6 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए 412 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम और कंट्रोल यूनिट को सील कर अनुमंडल मुख्यालय स्थित आर.एस. कॉलेज, तारापुर के वज्रगृह में सुरक्षित रखा गया है। बुधवार को सभी संबंधित पीठासीन पदाधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए आर.एस. कॉलेज स्थित वज्रगृह से ईवीएम लेकर रवाना होंगे। वज्रगृह से ईवीएम वितरण के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए कॉलेज परिसर में बैरिकेडिंग की गई है और पंडाल लगाकर सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 44 सेक्टरों में तैनात अधिकारी करेंगे ईवीएम कलेक्ट सभी 412 मतदान केंद्रों के लिए 44 सेक्टरों में पीठासीन पदाधिकारी तैनात किए गए हैं।

ये अधिकारी वज्रगृह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम लेकर मतदान केंद्रों तक पहुंचेंगे। मतदान संपन्न होने के बाद पीठासीन पदाधिकारी ईवीएम को सीधे आर.डी. एंड डी.जे. कॉलेज, मुंगेर स्थित वज्रगृह में जमा करेंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अनुमंडल पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए हैं। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों की उपस्थिति में पूरे क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान चारपहिया और दोपहिया वाहनों की डिक्की एवं समान की गहन जांच की जा रही है। साथ ही बाहरी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश दिया गया है। मतगणना 14 नवंबर को तारापुर विधानसभा के लिए हुए मतदान की गणना 14 नवंबर को की जाएगी। प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। ------------------------------------------------- तारापुर विधानसभा क्षेत्र में बनाये गये 412 मतदान केंद्र 06 नवंबर को शांतिपूर्ण माहौल में करें स्वविवेक से मतदान: एसडीओ तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर विधानसभा क्षेत्र में 6 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में तारापुर के एसडीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण एवं स्वविवेक से मतदान करने की अपील की है। निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि तारापुर विधानसभा क्षेत्र के 412 मतदान केंद्रों पर कुल 3,29,260 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,76,646 पुरुष, 1,52,604 महिला 80 वर्ष से ऊपर के वृद्ध मतदाता 1582 एवं 10 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 5832 युवा मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन सजग निर्वाचन पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर सिंह ने संयुक्त रूप से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता 06 नवंबर को निर्भय होकर,बिना किसी दबाव,प्रलोभन या बहकावे में आए बिना मतदान करें। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है, इसलिए हर मतदाता को इसमें अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। युवाओं से विशेष अपील दोनों पदाधिकारियों ने विशेष रूप से युवा मतदाताओं से संयम और जिम्मेदारी के साथ मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी गैर-कानूनी या असामाजिक गतिविधि न करें जिससे कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। किसी भी स्थिति में ऐसा आचरण न करें, जिससे विधिसम्मत कार्रवाई करनी पड़े। धारा 144 लागू,कड़ी निगरानी जारी निर्वाचन क्षेत्र में धारा 144 लागू रहेगी। मतदान केंद्रों के आसपास अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने या घूमने की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें ताकि कोई मतदान से संबंधित शिकायत इन नंबर पर फोन कर कर सकते हैं - 164 विधानसभा तारापुर के लिए जिला में बनाये गये नियंत्रण कक्ष :- 06344291171 - अनुमंडल नियंत्रण कक्ष तारापुर 88095 64001 - अनुमंडल पदाधिकारी तारापुर: 9473191395 - अनमुंडल पदाधिकारी खड़गपुर: 9473191394 - अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तारापुर: 9031828104 - अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खड़गपुर: 9031828105 - थानाध्यक्ष शामपुर: 9031828076 - थानाध्यक्ष खड़गपुर: 9031828077 - थानाध्यक्ष गंगटा: 9031828078 - थानाध्यक्ष टेटिया बम्बर: 9031828079 - थानाध्यक्ष संग्रामपुर: 9031828081 - थानाध्यक्ष हरपुर: 9031828082 - थानाध्यक्ष तारापुर: 9031828083 - थानाध्यक्ष असरगंज: 9031828084 ------------------------------------------------ तारापुर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कर्मियों ने दिया योगदान तारापुर,निज संवाददाता। 164 तारापुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 06 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पार्टी मिलान के तहत मंगलवार को 2 आदर्श उच्च विद्यालय, तारापुर में कुल 1808 मतदान कर्मियों ने योगदान दिया। इन सभी मतदान कर्मियों को संबंधित मतदान केंद्रों पर तैनाती के लिए आवश्यक सामग्री दी गई।अधिकारियों के अनुसार बुधवार को सभी मतदान कर्मी ईवीएम, वीवीपैट, स्पेशल पैकेट एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों के साथ अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। पूरे क्षेत्र में 412 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 59 केंद्र नक्सल प्रभावित के रूप में चिन्हित किए गए हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है ताकि मतदाता निर्भय होकर मतदान कर सकें।महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 01 पिंक मतदान केंद्र बनाया गया है, जिसमें सभी मतदान कर्मी महिलाएं होंगी। इसके अतिरिक्त 01 आदर्श मतदान केंद्र भी तैयार किया गया है, जो स्वच्छता, सजावट और सुविधाओं के मामले में मॉडल के रूप में कार्य करेगा।सुरक्षा के मद्देनज़र पैरामिलिट्री बलों की 07 कंपनियां क्षेत्र में तैनात की गई हैं। साथ ही, उड़न दस्ता टीम और मोबाइल पुलिस टीम भी सक्रिय रहेंगी। 60 चिन्हित मतदान केंद्रों पर 60 माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है, जो मतदान प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी करेंगे।नननिष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से जिला निर्वाचन कार्यालय स्तर से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




