महिला की संदेहास्पद मौत, मायका वालों ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप

Oct 21, 2024 12:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर में प्रियंका कुमारी उर्फ स्वाती की संदेहास्पद मौत हुई। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। प्रियंका...

महिला की संदेहास्पद मौत, मायका वालों ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप

मुंगेर, निज संवाददाता । कासिम बाजार थानान्तर्गत लल्लू पोखर अरगड़ा रोड निवासी रौशन कुमार की 26 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी उर्फ स्वाती की संदेहास्पद मौत शनिवार की रात अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मौत के बाद ससुराल वाले शव को लेकर घर चले आए । इस बात की सूचना मिलने पर कहलगांव से मुंगेर पहुंचे मृतका के मायका वालों ने प्रियंका के ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पहुंची कासिम बाजार थाना की पुलिस शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में मृतका के पिता प्रमोद कुमार राम के आवेदन पर दहेज के कारण हत्या की नामजद प्राथमिकी कासिम बाजार थाना में दर्ज की गई है। कासिम बाजार थाना अध्यक्ष रूबिकांत कश्यप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मृतका की सास ससुर और जेठ को हिरासत में लेकर फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के अनुसार प्रियंका की शादी 11 मई 2023 को लल्लू पोखर निवासी रौशन कुमार से हुई थी। रौशन बंगलोर में एक प्राइवेट कम्पनी में मेक्नीकल जॉब करता है। उसे तीन माह की एक बच्चा भी है। रौशन कुमार बंगलौर में काम करता है जबकि प्रियंका अपने ससुराल लल्लू पोखर अरगड़ा रोड में रहती है। मृतका के मायका पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर अक्सर प्रियंका के साथ मारपीट करते थे। बीती रात प्रियंका के सास ससुर और जेठ ने मिल कर खाना में जहर मिलाकर उसे मार दिया है।

दूसरी ओर मृतका के ससुर वासुदेव सिंह का कहना है कि 3 माह पूर्व हुए डिलीवरी के बाद से प्रियंका की तबीयत अक्सर खराब रहती थी । शनिवार की शाम करीब 04 बजे प्रियंका की तबियत अचानक खराब हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।