सुरेंद्र आईटीआई ने सौंडीहा को पराजित कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
संग्रामपुर के कहुआ गांव में हुए बिहार टेनिस चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में सुरेंद्र आईटीआई माधोडीह ने श्री महाकाल सोंडीहा को 23 रन से हराया। सुरेंद्र आईटीआई ने 165 रन बनाये, जबकि सोंडीहा की टीम 142 रन पर ऑल आउट हो गई। गोविंद को प्लेयर ऑफ द मैच और टिंकू को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला।

संग्रामपुर,एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड के दीदारगंज पंचायत अंतर्गत कहुआ गांव में बासुकीनाथ राय मैदान पर चल रहे बिहार टेनिस चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला श्री महाकाल सोंडीहा बनाम सुरेंद्र आईटीआई माधोडीह के बीच खेला गया, जिसमें सुरेन्द्र आईटीआई ने 23 रन से जीत हासिल किया। टूर्नामेंट के आयोजक सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार शर्मा थे। सुरेंद्र आईटीआई माधोडीह ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 165 रन बनाया। सौंडीह टीम की ओर से राजू राणा एवं टिंकू ने 3-3 और कन्हैया ने 2 विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सोंडीहा की पूरी टीम 142 रन पर ऑल आउट हो गयी।
सुरेंद्र आईटीआई ने 23 रन से यह मुकाबला जीत कर लगातार तीसरी बार इस ग्राउंड पर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। सुरेंद्र आईटीआई टीम के तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाले गोविंद को प्लेयर ऑफ द मैच, वही पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले टिंकू को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के ख़िताब से नवाजा गया। मुख्य अतिथि रोहित चौधरी ने विजेता एवं उपविजेता ट्रॉफी और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



