रहमानी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ सफल आयोजन

रहमानी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ सफल आयोजन

संक्षेप:

फोटो:मुंगेर-15, रहमानी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राएं एवं मॉडल का निरीक्षण अमीर-ए-शरियत तथा अन्य लोग

Sep 02, 2025 02:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर, एक संवाददाता। रहमानी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, मुंगेर में दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। इसमें छठी से दसवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने अपने रचनात्मक और वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। यह दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी हर स्तर पर सराहा गया। प्रदर्शनी में स्कूल के पैट्रन हजरत अमीर-ए-शरीअत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी दामत बरकातुहुम स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों के मॉडल्स का गहन निरीक्षण किया और उनसे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियां: प्रदर्शनी में शाहिदा आफरीन, आयशा सिद्दीका, मंतशा, तसमिया, अतीबा फैसल, आफरीन, रौशनी, राधिका, फरिहा, अलीशा, राबिया, सना, फातिमा फैज़, आयशा हसन, सदफ़, इंशा, आयशा, अलशिफ़ा, आयत शरीफ़, आरिफ़ा और निलोफर ने प्रभावशाली मॉडल प्रस्तुत किए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं, खालिद अब्दुल्लाह, ताबिश मलिक, साद अब्दुल्लाह, मिर्जा, मिर्जा साकिब, मो. तौहीद आलम, मुहिबुल हक, हमजा हमीद, मो. सक़लैन, मो. मुदस्सिर अली, फैज अहमद, अम्मार, सलमान नियाज और इस्माईल अब्दुल्लाह ने भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति: प्रदर्शनी के समापन पर रहमानी फाउंडेशन के सचिव मौलाना सालेहीन नदवी, जामिया रहमानि के जनरल सेक्रेटरी मौलाना मो. आरिफ रहमानी, फजले रहमा रहमानी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने छात्रों की रचनात्मकता की सराहना की। निर्णायक और शिक्षक मंडल का योगदान: कार्यक्रम में जज के रूप में वकार साहब, सरफराज साहब और जिया-उल-हक साहब मौजूद रहे, जिन्होंने मॉडल्स का मूल्यांकन किया। वहीं शिक्षकों में, इंतिखाब सुबहानी, अमरदीप, तौसीफ, कौसर आलम, जिया-उल-हक, लक्ष्मी प्रिया, अनामिका, बर्खा और तनुप्रिया ने अपनी मेहनत और लगन से आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।