Munger News: अपहरण कांड में छात्रा सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

Munger News: टी। इसके बाद उसकी मां ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए आदर्श थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने

Munger News: अपहरण कांड में छात्रा सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने अपहरण के एक चर्चित मामले का सफल उद्भेदन करते हुए लापता छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया है। छात्रा के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद छात्रा को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि आदर्श थाना कांड संख्या 107/26 में छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। गायत्री नगर रोड नंबर-2 निवासी छात्रा गत 6 जुलाई को परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद उसकी मां ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए आदर्श थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस कार्रवाई

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छात्रा की तलाश के लिए लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया। इसी क्रम में एसआई महादेव प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने छात्रा से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और उसे सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया। वहीं आरोपी शिवाला के निकट फुलसिन्हा गली निवासी अमित कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

से जुड़े प्रशन

जमालपुर पुलिस ने अपहरण के मामले में क्या किया?
जमालपुर पुलिस ने अपहरण के एक चर्चित मामले का सफल उद्भेदन करते हुए लापता छात्रा को सकुशल बरामद किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।