
जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 80 प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
हौल देखा गया और प्रशासन की इस पहल की सराहना की गई। उद्घाटन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी मुंगेर कमल किशोर, वरीय उपसमाहर्ता श्वेता कुमारी एवं वरीय उपसम
मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में सोमवार को जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता- 2025-26 का सफल आयोजन पूर्वाह्न 10 बजे से पोलो मैदान, मुंगेर में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर समाहर्ता, मुंगेर मनोज कुमार ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से दिव्यांग खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखा गया और प्रशासन की इस पहल की सराहना की गई। उद्घाटन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी मुंगेर कमल किशोर, वरीय उपसमाहर्ता श्वेता कुमारी एवं वरीय उपसमाहर्ता प्रिया कुमारी सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए दिव्यांगजनों के लिए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स विधा के अंतर्गत शारीरिक दिव्यांग, मानसिक दिव्यांग, दृष्टिहीन तथा बधिर-मूक श्रेणी के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके साथ ही क्रिकेट एवं फुटबॉल प्रतियोगिता में दृष्टिबाधित श्रेणी के दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में कुल लगभग 80 दिव्यांग प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, आत्मविश्वास और अनुशासन का परिचय दिया, जिससे उपस्थित दर्शक एवं अधिकारी काफी प्रभावित दिखे। आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना तथा उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित करना रहा। जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली गई है। चयनित खिलाड़ी आगामी 11 फरवरी को पोलो मैदान में ही आयोजित होने वाली प्रमंडलीय स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रमंडलीय प्रतियोगिता में मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों के दिव्यांग खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी: मानसिक दिव्यांगता (छात्राएं): 1. रूपा कुमारी 2. पूजा कुमारी 3. सोनल कुमारी मानसिक दिव्यांगता (छात्र): 1. अमन कुमार 2. औरंगजेब 3. अंकुश कुमार 4. अर्णव कुमार झा मुकबधिर (लड़के): 1. अंकित कुमार 2. पिंटु कुमार 3. प्राशान्त कुमार 4. अभिनव राज दृष्टिबाधित (लड़के): 1. गणपत कुमार 2. मनीष कुमार 3. अभिजित कुमार 4. उत्तम कुमार दृष्टिबाधित (लड़कियां): 1. खुशी कुसारी 2. सोनाली कुमारी 3. भारती कुमारी 4. संध्या कुमारी शारीरिक दिव्यांग (लड़कियां): 1. रमिला कुमारी 2. मीरा कुमारी 3. गतिभिका राज

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




