सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के सफल छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Mar 10, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

तारापुर के प्रैक्टिकल पाठशाला के 12 छात्रों ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि ने छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के शिक्षक को भी विशेष सम्मान मिला।

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के सफल छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

तारापुर,निज संवाददाता। प्रैक्टिकल पाठशाला, तारापुर के छात्र-छात्राओं ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के साथ साथ क्षेत्र को गौरवाविंत किया है। विद्यालय के कुल 12 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस उपलब्धि पर सोमवार को विद्यालय परिसर में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि बीडीओ प्रशांत कुमार एवं सीओ संतोष कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में दीपांशु कुमार राय, कृष कुमार, अंश कुमार, यश कुमार, श्वेता कुमारी, दीप्ति मुखर्जी, श्रेयश आनंद, सत्यम कुमार, ऋषव कुमार, श्रेया सुमन, मानसवी अनन्य तथा वर्षा कुमारी शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी कराने वाले विद्यालय के शिक्षक मनीष कुमार को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों के साथ नगर पंचायत तारापुर के उपाध्यक्ष पिंटू साह, विद्यालय के निदेशक मनीष चौधरी, सचिव राजीव चौधरी तथा प्राचार्य प्रभात रंजन ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीडीओ व सीओ ने कहा कि कड़ी मेहनत,अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है। निदेशक मनीष चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी लगन, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।