विज्ञान ओलंपियाड के सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

Mar 13, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

तारापुर के पार्वती नगर स्थित शकुनी चौधरी दी इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान ओलंपियाड परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्हें मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। निदेशक अमृता चौधरी ने वैज्ञानिक सोच और प्रतिस्पर्धा की प्रेरणा पर जोर दिया, जबकि प्राचार्य संजय भट्टाचार्य ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

विज्ञान ओलंपियाड के सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

तारापुर,निज संवाददाता। पार्वती नगर स्थित शकुनी चौधरी दी इंटरनेशनल स्कूल में इस वर्ष आयोजित विज्ञान ओलंपियाड परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन विद्यार्थियों को स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। संस्थान की निदेशक अमृता चौधरी ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, प्रतिस्पर्धी भावना और उत्कृष्टता की प्रेरणा विकसित करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होंगे।

प्राचार्य संजय भट्टाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र के लिए इच्छुक विद्यार्थी भी संस्थान से जुड़कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का लाभ उठा सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।