Munger News: मुंगेर: एचएस कालेज में सात निश्चय 3 के तहत विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

Munger News: मंगलवार को हरि सिंह महाविद्यालय के अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण छात्रावास में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर का उद्घाटन अनुमंडल राजस्व अधिकारी और अन्य अधिकारियों ने किया।students ने पठन-पाठन और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर अपनी समस्याएँ रखीं और समाधान की मांग की।

Munger News: मुंगेर: एचएस कालेज में सात निश्चय 3 के तहत विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित

Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को नगर के हरि सिंह महाविद्यालय के अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण छात्रावास में सात निश्चय 3 के तहत विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अनुमंडल राजस्व अधिकारी हलेन्द्र कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रमेश कुमार और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र राम ने किया। शिविर में छात्रों ने पठन-पाठन से लेकर बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर अपनी बात रखी और समाधान की मांग की। साथ ही महाविद्यालय के छात्रों ने अपनी विभिन्न शैक्षणिक, ढांचागत और प्रशासनिक समस्याओं को पदाधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमुंगेरMunger News: मुंगेर: एचएस कालेज में सात निश्चय 3 के तहत विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित